विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन एक बहुत बड़ा समाजिक कार्य है, यह विचार अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा आयोजित युवक-युवतियों परिचय सम्मलेन मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश अग्रवाल ने व्यक्त किए, कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र पवार ने अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की ।
सम्मेलन में काफी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे,३००से ज्यादा युवाओं ने परिचय सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,
सम्मेलन में सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदीप रूंगटा, पी डी सराफ, नरेन्द्र अग्रवाल, नवीन बसंल, संजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।
इस के अलावा काफी संख्या में महाराष्ट्र राज्य भर से अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन तुलसीराम बसंल,धुरव अग्रवाल, एवं राजीव गुप्ता ने किया, एवं उपस्थित लोगों का आभार समाज के सचिव श्री रजनीश अग्रवाल ने किया,
सम्मेलन में समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग को भी सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र गुप्ता, नितिन अग्रवाल, महेश शाह, योगेश गर्ग, मनोज अग्रवाल के अलावा महिला मंडल का सहयोग सराहनीय रहा !
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…