Entertainment

गुंजन सिंह की दिल भईल आशिकाना का भव्य मुहूर्त

प्रगति फिल्म्स, ए.जी.एम. फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस कृत एवं आर्या म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म दिल भईल आशिकाना का भव्य मुहूर्त किया गया। प्रेम प्रसंग और स्वस्थ मनोरंजन को लेकर ताना बाना बुना गया है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान रखकर बनाया जा रहा है। केंद्रीय भूमिका में लोकप्रिय सिंगर व अभिनेता गुनुजन पंत हैं। उनका किरदार दर्शकों काफी पसंद आने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग इसी माह के अंतिम सप्ताह से लखनऊ एवं आस पास के रमणीय क्षेत्रों में की जाएगी। इस फिल्म में पहली बार गुंजन सिंह और मधु सिंह राजपूत की जोड़ी रुपहले परदे पर नज़र आने वाली है। फिल्म के निर्माता अविनाश पांडेय हैं। लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। सहनिर्माता राजेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा, आशीष वर्मा, छायांकन दिनेश बिष्ट, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अर्जुन चौधरी,  कार्यकारी निर्माता राम सूरत चौहान हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, मधु सिंह राजपूत, साहिल खान, माही सिंह, संजय वर्मा, अयाज खान, टी एन त्रिपाठी, प्रेम दूबे, कैलाश गौड़, दीपक गौड़, झब्बर पाल, मनीष श्रीवास्तव, श्याम यादव, सत्या सिंह, देवेन्द्र गोपाल दीक्षित आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *