Categories: Latest

गतिशीलता और आर्थिक विकास ने भारत को अंतर्राष्‍ट्रीय क्षितिज पर चमकता सितारा बना दिया है : उपराष्‍ट्रपति

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश की गति‍शीलता और आर्थिक विकास ने भारत को अंतर्राष्‍ट्रीय क्षितिज पर चमकता सितारा बना दिया है। भारत 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है। उप राष्‍ट्रपति कल जिम्‍बाब्‍वे में भारत के राजदूत श्री आर मसाकुई द्वारा उनके सम्‍मान में आयोजित भारतीय समुदाय के स्‍वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री कृष्‍ण पाल गुर्जर और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे।

नायडू ने कहा कि जिम्‍बाब्‍वे में भारतीय समुदाय के लोग भले ही संख्‍या में कम हों लेकिन वे अपनी उद्यमिता के बल पर विभिन्‍न क्षेत्रों में देश के विकास के लिए महत्‍वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ये लोग जिम्‍बाब्‍वे और भारत के बीच जीवंत सेतु की तरह हैं। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि कठिन परिश्रम करने, शांतिप्रिय होने और लोगों के साथ आसानी से मेलजोल करने की मूल प्रवृति के कारण ही भारतीय समुदाय जिम्‍बाब्‍वे में फल फूल रहा है और खुद के साथ ही अपने देश के लिए भी सम्‍मान अर्जित किया है।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच घनिष्‍ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने समृद्ध, सांस्‍कृतिक विरासत पाई है जो समय के साथ और जीवंत होती गई। नायडू ने जिम्‍बावे में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भारत में हो रहे बड़े बदलाव पर नजर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत आज तेजी से बदल रहा है। देश में कारोबार का माहौल बेहतर हो रहा है। पुराने पड़ चुके नियमों को खत्‍म किया जा रहा है और निर्बाध प्रक्रियाएं शुरू की जा रही हैं। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि 21वीं शताब्‍दी को एशिया और अफ्रीका की सदी बताया जा रहा है। इसमें भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका होगी। ‘’आप लोग जहां कही भी रह रहे हों भारत की इस भूमिका के प्रभाव को महसूस करेंगे। हम चाहते हैं कि विकास और समृद्धि की दिशा में हो रही इस यात्रा में आप हमारे साथ आएं’’।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

16 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago