Categories: Latest

केंद्रीय गृह मंत्री ने “रन फॉर यूनिटी” दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया, प्रतिभागियों को एकता की शपथ दिलायी

केंद्रीय गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से “रन फॉर यूनिटी” दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान की याद दिलायी।

उन्होंने कहा की भारत की एकता और अखंडता के पीछे सरदार पटेल की ताकत थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनका ऋणी है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लौह पुरूष का सपना पूरा करने के लिए हम सभी को अवश्य संकल्प लेना चाहिए। इससे पहले गृह मंत्री ने सरदार पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच नवी मुंबई का हास्य कवि सम्मेलन “गुदगुदी” आज शाम

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago