Categories: Social

इन 5 राज्यों के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को स्थापना दिवस पर बधाई दी। देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में बीते 15 वर्षों में अद्भुत विकास हुआ है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्य प्रदेश देश का दिल है और यह हमेसा से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है।’’ मोदी ने केरल पिरवी के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंन ेराज्य के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।मोदी ने कहा, ‘‘केरल पिरवी की शुभकामनाएं। केरल की संस्कृति अद्भुत है और इस राज्य ने हमेशा मानव सशक्तीकरण पर जोर दिया है। यहां के लोगों ने भारतवासियों में बहुत गर्व भरा है। भगवान आने वाले समय में उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करे।’’

मोदी ने हरियाणा को साहस, परिश्रम और समर्पण का राज्य बताते हुए कहा, ‘‘हरियाणा की भूमि ने भारत को किसान और सैनिक दिए।’’ मोदी ने छत्तीसगढ़ की कल्पना और निर्माण के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘समय के साथ छत्तीसगढ़ विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में विकसित हुआ है।’’ प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के लोगों को उज्ज्वल बताते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों ने खुद को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किया है। मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों को नमस्कार। मैं राज्य के लोगों की खुशी और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।’’

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago