महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक मामले में वांछित आरोपी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के हिवारी गांव में सोमवार तड़के हुई।
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार र्माते (50) पुलिस कर्मी मधुकर मुके (52) और प्रमोद फुकारे (25) के साथ आरोपी विलास मेश्राम को पकड़ने के लिए गए थे। वह अनाधिकार रूप से प्रवेश करने और खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने के पुराने मामले में वांछित है।उन्होंने बताया कि मेश्राम (35) मामले की सुनवाई में शामिल नहीं हो रहा था और एक स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।
उन्होंने बताया कि यह सूचना मिली थी कि आरोपी हिवारी में अपने घर पर है। इसके बाद कुर्माते पांच सदस्यीय पुलिस टीम के साथ सोमवार तड़के उसे पकड़ने पहुंचे।अधिकारी ने बताया, ‘‘ मेश्राम ने पुलिस दल के साथ जाने से इनकार कर दिया और उनपर भारी लकड़ी से हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस हमले में कुर्माते के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें नजदीक के मोरेगांव के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।अधिकारी ने कहा कि मेश्राम के हमले में जख्मी हुए दो अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है।उन्होंने कहा, ‘‘ मेश्राम मौके से भाग गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।’’
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…