Categories: CrimeFEATURED

मायके से लौटी बीवी ने पति को नींद से जगाया, पिटाई,

 

अहमदाबाद के थलतेज में सोमवार को एक महिला पुलिस के पास अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंची। उसने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है लेकिन इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पति ने उसे इसलिए मारा क्योंकि रात को 11 बजे बाहर से आने पर उसने दरवाजा खुलवाने के लिए पति को जगा दिया।

वस्त्रपुर पुलिस को दी एफआईआर में भावना चौहान ने बताया कि वह पिछले हफ्ते अपने पैरंट्स के घर गई थी। रविवार रात वह रात 11 बजे घर वापस आई और दरवाजा खटखटाया। उसके पति घनश्याम चौहान ने काफी खटखटाने के बाद दरवाजा खोला। पत्नी के खटखटाने से वह नाराज हो गया।

दरवाजा खोलते ही मारने लगा
एफआईआर में कहा गया है, ‘उसने दरवाजा नहीं खोला और नींद में बड़बड़ाता रहा। जब पत्नी ने चिल्लाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वह अंदर से ही अभद्र भाषा में चिल्लाने लगा। बाहर ठंडा होने पर महिला उससे दरवाजा खोलने के लिए कहती रही तब जाकर उसने दरवाजा खोला और दरवाजा खोलते ही उसे नींद से जगाने के लिए मारने लगा।’

जब भावना ने विरोध किया तो घनश्याम ने उसे धमकी दी जो करना हो कर लो। उसने कहा कि अगर भावना में हिम्मत हो तो पुलिस में शिकायत करा दे। कुछ पड़ोसियों ने भावना को घनश्याम से बचाया और अस्पताल लेकर गए। भावना ने बाद में वस्त्रपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा केस उनके सामने कभी नहीं आया कि किसी पति ने पत्नी को उसे जगाने के लिए पीटा हो।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago