Categories: CrimeLatest

लूडो में पत्नी ने हराया, गुस्साए पति ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान लोग ऑनलाइन गेम्स खेलकर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि, घर में रहने की वजह से घरेलू हिंसा के मामले भी 95 फीसदी तक बढ़ गए हैं। ताजा घटना गुजरात के वडोदरा में सामने आई है, जहां पर लूडो को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

वडोदरा की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने अपने पति को लूडो में लगातार तीन से चार बार हरा दिया। 181 अभयम हेल्पलाइन के काउंसलर ने बताया कि महिला परिवार चलाने के लिए अपने घर में ट्यूशन पढ़ाती है। उसने पति से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने और समय बिताने के लिए ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए कहा।

लूडो में लगातार हारने के बाद पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। काउंसलर ने कहा, ‘हो सकता है कि पत्नी से हारने के बाद पति का ईगो हर्ट हो गया हो।’
महिला का पति एक प्राइवेट इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में काम करता है। वहीं, महिला ने खुद ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। मारपीट की इस घटना के बाद पति ने पत्नी से माफी मांग ली, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago