Categories: FEATUREDRailway

क्यों बार बार हो रहा, टिकट जांच कर्मचारियो पर हमला ?

क्यो बार बार हो रहे है टिकट जांच कर्मचारियो पर हमला, यह रेलवे प्रशासन के लिए सोचने का  विषय है भारतीय रेल का राजदूत समझे जाना वाला टिकट जांच कर्मचरियो के  आचरण में एकदम इतनी क्या कमी आ गई जो उसके साथ छोटे से छोटा यात्री, राजनेता, सुरक्षा रक्षक सभी अभद्र व्यवहार करने पर अमादा हो गये, एक तो कार्य का बोझ, अधिकारियो द्वारा असहयोग एवं बदले की भावना से कार्यवाही जैसे कारणों से टिकट जांच कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित समझने लगा है, और उसका अपने कार्य एवं वरीय अधिकारियो से विश्वास उठता जा रहा है

टिकट निरीक्षको के साथ बढते दुर्व्यवहार के प्रति नारजगी, आज देश भर के टिकट निरीक्षको का प्रदर्शन

हाल के दिनों में लगातार हो रही घटनाओ ने रेल कर्मचारियो खासकर टिकट बाबुओ का मनोबल तोड़ दिया है। इसमें अभी पिछले हफ्ते मध्य रेलवे के दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक धर्मेश कर्दम की है, जिसमें रेल सुरक्षा बल के कार्यलय में ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, हालांकि तत्काल प्रभाव से दोनो कथित अधिकारीयो को निलंबित कर दिया गया। दूसरी घटना कोपर स्टेशन पर टिकट संग्राहक जानू जलम सिंह वलवी के साथ। यात्री द्वारा बदसलुखी वाला मामला भी संतोष जनक नही है, हालांकि उपस्थित पुलिस दल उसको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया।

कल्याण मनपा की लापरवाही से गन्दा पानी पीने को मजबूर है कल्याण वासी -काशीनाथ लाठ

ऐसी ही घटना 12392 डाउन श्रम जीवी एक्सप्रेस में AC के डिब्बे में बिना टिकट अपने एक सहयोगी के साथ यात्रा कर रहे रेल सुरक्षा बल के रक्षक समरजीत सिंह, से टिकट पूछने पर उन्होंने उप मुख्य टिकट निरिक्षक पंकज कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया एवं पीटते हुये आर.पी.एफ पोस्ट में घसिटता हुआ ले गया,

विदेशी डस्ट कोयले के बेहद खतरनाक प्रदूषण झेल रहे है डोम्बिवली औधोगिक क्षेत्र के निवासी

इसी प्रकार बांदा से भाजपा सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा और उनके साथियो पर दबगई का आरोप लगा है, घटना की जानकारी देते हुये बताया की गत सप्ताह मंगलवार बुधवार के दरम्यान रात में बांदा सांसद मिश्रा अपने तीन सहयोगी और गनर सुनील कुमार सिंह के साथ नई दिल्ली जाने के लिये चित्रकूट स्टेशन से महाकोशल एक्सप्रेस में सवार हुये , टिकट चेकिंग के दौरान A-1 में 22 नम्बर पर एक सवारी बिना टिकट यात्रा करता पाया गया, उसने अपने आप को सांसद जी का गनर बताया, और कहा मुझे टिकट के विषय में कुछ भी नही मालूम,

बॉलीवुड के कलाकारों की देश विरोधी मानसिकता बदलने में कामयाब हुए मोदी.

जब टिकट निरीक्षक मिश्रा ने सांसद महोदय से बात की तो उन्होंने T.T.E  को नौकरी से हटवाने की धमकी दी और उसका मोबाईल छीन लिया एवं  मिश्रा के सहयोगी उप मुख्य टिकट निरिक्षक संजय कुमार ने जब उनको  समझने की कोशिश की तो उनको ट्रैन से फेकने की कोशिश की गई, वह तो टी.टी.ई मिश्रा और एक अन्य सहायक ने उन्हे वचाया। टिकट जांच कर्मचारियो ने आगरा पहुचकर इसकी शिकायत की मंडल रेल प्रबन्धक ने इस घटना की जांच करके दोषियो पर कार्यवाही करने का आशवासन दिया।

गांधी को अच्छे से पढ़ने वालों को चाहिए, एक बार गोडसे को भी पढ़ें

अब सवाल यह उठता है  की इतनी घटनाओ के बाद भी ना तो रेल प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और ना ही कर्मचारी अपनी कार्यशैली बदलने को तैयार है, उन्हें अब इस तरह कार्यकरना पड़ेगा, जिससे उनकी सुरक्षा के साथ उनके प्रति यात्रियों में विशवास बना रहें। इन घटनाओ से नाराज होकर  इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन ने 16 मई को स्टेशन पर काली पट्टी लगाकर काम करके अपना प्रकट किया।

एवरेस्ट फतह करने वाले बेटे की दुर्घटना में मौत,लाश तलाशने पिता से मांगे जा रहे है १० लाख रूपए

 

साभार – एक्सरे रिपोर्ट साप्ताहिक, कल्याण

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

8 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago