भाजपा समर्थित चैनल देखने मजबूर क्यों, ठाणे जिले के ८० प्रतिशत से अधिक केबल उपभोक्ता ?

लोकसभा चुनाव 2019  के २-३ महीने पहले से ही ठाणे जिले भर के केवल चालक अपने ग्राहकों के साथ अजीब खेल खेल रहे हैं निजी केवल चालक अपने ग्राहकों को अजीबोगरीब ढंग से सिर्फ भाजपा समर्थित न्यूज़ चैनल देखने पर मजबूर कर रहे हैं और जो उपभोक्ता केवल ऑपरेटर के कार्यालय में जाकर सरकार विरोधी चैनल सब्सक्राइब करने की मांग करते हैं तो उसे ज्यादा पैसों की मांग की जा रही है

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव 2019 से महज दो तीन महीना पहले केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार की तरफ से केवल चालक एवं उपभोक्ताओं के लिए नया सर्कुलर आया था. जिसमें हर उपभोक्ता के यहां संबंधित केवल ऑपरेटर का सेट टॉप बॉक्स लगाना आवश्यक कर दिया गया था। इसके साथ उपभोक्ताओं को अपने पसंद के चैनल चुनने का अधिकार था और और चैनल के हिसाब से केवल ऑपरेटर को उपभोक्ताओं से शुल्क वसूल करना था। जिसमें हर ग्राहकों से केबल ऑपरेटर को 200 सेवा शुल्क लेना अनिवार्य था इसके बाद चैनल के हिसाब से शुल्क निश्चित होता था।

शुरुवात में तो सब ठीक ठाक चला. लेकिन उस दौरान भी मध्यम वर्गीय उपभोक्ता ३०० से ३२५ रुपये शुल्क भर कर केबल का उपभोग कर रहे थे,उन्हें  टीवी पर आश्चर्यजनक रूप से एनडीटीबी आजतक और एबीपी चैनल नही दिख रहा था. इस बारे में पूछताछ करने पर केबल ओपरेटर ग्राहकों से गलत सलत जबाब देते थे.

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी बीत गए लेकिन केबल उपभोक्ताओ के दिन नही सुधरे, अभी भी केबल ओपरेटर उपभोक्ताओं को एनडीटीबी आजतक और एबीपी चैनल दिखाने के लिए ३८० और ४०० रुपयों की मांग करते है. और मध्यम वर्गीय सोंच जो कम से कम में मिले बो अच्छा के कारण जिले भर के ८० प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता भाजपा समर्थित चैनल देखने पर मजबूर है.

सबसे हैरान करने वाली तो यह है की रिपब्लिक चैनल यहाँ के १ से २० तक के प्रमुख न्यूज़ चैनलों में कही नही दिखता था. आश्चर्यजनक रूप से पिछले २ महीनों से ये उपभोक्ताओं के बिना मांगे और बिना कोई शुल्क भरे परोसा जा रहा है.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

24 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

24 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago