शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिवसेना अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से अंधेरी-कुर्ला रोड पर स्थित विशाल हाल में शोकसभा का आयोजन किया गया,जिसमें शामिल सर्वदलीय लोगों ने स्थानीय विधायक स्व. रमेश लटके को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर राज्य के परिवहन मंत्री व शिवसेना के विभाग प्रमुख एड. अनिल परब ने दिवंगत विधायक रमेश लटके के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि अंधेरी के विधायक रमेश लटके की मौत से हम लोगों को बहुत बड़ा धक्का लगा है। रमेश लटके की कमी पूरी नहीं की जा सकती।ईश्वर रमेश लटके की आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को सहनशक्ति दें,ऐसी हम उनसे कामना करते हैं।
शोकसभा में विधायक रवींद्र वायकर, पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े, भारतीय कामगार सेना उपाध्यक्ष गुरुनाथ खोत,कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, नगरसेवक नितीन सलाग्रे, नगरसेविका प्रियंका सावंत, नगरसेविका चंद्रावती मोरे, नगरसेवक अभिजीत सामंत, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, विशाल हलदणकर, अखिलेश सिंह, दिनकर तावड़े, पूर्व नगरसेवक कमलेश राय, प्रमोद सावंत, सुभाष सावंत, मंदाकिनी ‘ताई’, अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर स्व. विधायक रमेश लटके को भावभीनी श्रद्धांजि दी।
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…