Categories: Crime

बहू और सेंट्रल पुलिस स्टेशन की प्रताड़ना से तंग ठाणे पुलिस मुख्यालय पर धरना देगा लिफ्ट मैकेनिक

 

उल्हासनगर के शांतिनगर निवासी और पेशे से लिफ्ट मैकेनिक अशोक सरोज का कहना है कि जितना उनकी बहू दिव्या माने ने उनके साथ अत्याचार किया है उतना ही उल्हासनगर की सेन्ट्रल पुलिस ने भी। अब वे ठाणे पुलिस मुख्यालय के सामने धरना देंगे।

लिफ्ट मैकेनिक अशोक सरोज के अनुसार उनका १९ वर्षीय बेटा बिपिन सरोज और लगभग ३० वर्षीय दिव्या माने के साथ शादी बेमेल जोड़ी है. लगभग 3 महीने पहले हुई इस कथित शादी से पहले ही दिव्या माने को एक 10 वर्ष और एक 2 वर्ष का बच्चा है।

अशोक सरोज के अनुसार वे अपने ससुर के गत ३ अप्रैल को गुजर जाने के बाद ५ अप्रैल को गांव गए थे। इसी दौरान उनके बेटे की कथित पत्नी ने स्थानीय पुलिस की मदद से उनके घर का ताला तुड़वा दिया।

भुक्तभोगी अशोक सरोज की मांग है कि दिव्या माने के साथ-साथ इस मामले में मदद करने वाले उल्लासनगर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुधाकर सुराडकर, इंस्पेक्टर राजेंद्र कोते, असिस्टेंट इंस्पेक्टर दीपक शिंदे तथा दो अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो।

9 जून 2021 को पत्र लिखकर सरोज ने थाने पुलिस आयुक्तालय के सामने धरना देने की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को लिखित रूप से दे दी है।

14 मई 2021 को ABI (Akela bureau of investigation, very popular news web portal of Mumbai) ने खबर प्रकाशित की थी कि दिव्या माने ने सेन्ट्रल पुलिस स्टेशन में अर्जी दी थी कि उसे अपने ससुर अशोक सरोज के बंद घर पर कब्ज़ा करना है।

पुलिस स्टेशन ने अर्जी तो स्वीकार कर ही ली साथ में दो कांस्टेबल्स भी भेज दिए, जिनके सामने दिव्या माने ताला तोड़कर घर में घुस गई।

पड़ोस की औरतों ने जब इसका विरोध किया तो कांस्टेबल्स ने धमकी दी कि पुलिस के काम में  इंटरफियर नही करने का। वर्ना उनके ऊपर केस कर देंगे।

एबीआई की रिपोर्ट पर अम्बरनाथ डिवीजन के एसीपी विनायक नरले ने इंक्वायरी की। सरोज की पड़ोसनों ने भी विनायक नरले को स्टेटमेंट दिया कि कांस्टेबल्स के सामने दिव्या माने ने ताला तोड़ा लेकिन विनायक नरले ने भी मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।

इस भरी बरसात में अशोक सरोज बेघर हो गए हैं। पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं। सब जानते हुए भी सेन्ट्रल पुलिस उनके साथ न्याय नहीं कर रही।

अशोक सरोज कहते हैं सेन्ट्रल पुलिस स्टेशन का चक्कर लगाते-लगाते वे खुद शर्मिंदा हो गए हैं लेकिन पुलिस को शर्म नहीं आई। अब वे ठाणे पुलिस मुख्यालय के सामने धरना देंगे।

अशोक सरोज के वकील दीपक मिश्रा का कहना है कि अशोक सरोज ठाणे पुलिस मुख्यालय के सामने धरना तो देंगे ही। मैं सुधाकर सुराडकर, राजेंद्र कोते, दीपक शिंदे और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रॉबरी, ट्रेसपासिंग और एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाऊंगा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

23 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago