Categories: Entertainment

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म होगी शेर सिंह : गायत्री

भोजपुरी स्‍क्रीन पर पहली बार सुपर स्‍टार पवन सिंह और यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे को एक साथ देखने का मौका भोजपुरिया दर्शकों को जल्द मिलने वाला है। क्‍योंकि दोनों की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्‍म ‘शेर सिंह’ लगभग बनकर तैयार है। फिल्म के कलाइमेक्स की शूटिंग बैंकाक में हुई है। साथ ही आपको बता दे कि शेर सिंह में पवन सिंह असली के शेर के साथ लड़ते नजर आएंगे। एस राय मोशन पिक्‍चर्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘शेर सिंह’ के निर्माता शशांक राय और गायत्री केशरवानी है। निर्माता गायत्री केशरवानी ने बताया कि शेर सिंह में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है फिल्म की शूटिंग जोधपुर, मुम्बई और बैन्काँक में हुई है। उन्होंने आगे फ़िल्म की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक से लेकर सेट पर मौजूद स्पॉट बॉय तक सभी ने फ़िल्म को बनाने में अपना 100 परसेंट दिया है, जिसके लिए मैं अपनी पूरी टीम को तहेदिल धन्यवाद देना चाहती हूं। जल्‍द ही हम फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। उन्‍होंने आगे बताया कि फिल्‍म में संभावना सेठ और ग्लोरी मोहन्ता भी नए अवतार में नजर आएंगी। फ़िल्म को संगीत से संगीतकार छोटे बाबा ने सजाया हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी,डांस मास्टर रिक्की गुप्ता हैं। इन सुरीले गानों को इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। फ़िल्म के को – प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं। फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डी.ओ.पी. सुधांशु शेखर, इपी – राजवीर यादव हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और कविता सुनीता क्रिएशन का है । फिल्म में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अशोक समर्थ, जसवंत कुमार, अजय सुरवंशी, आयुषी तिवारी, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव सहित कई कलाकार हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago