उल्हासनगर पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो लोग, बैंकों में अपने गांव पैसा भेजने गए सीधे साधे लोगों को मूर्ख बनाकर उनके पैसे हड़प लेते थे. इसके साथ ही ये तीनो आरोपी एटीएम में गए लोगों को पैसा निकालने में मदद करने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड चुरा लेना और बाद में उस अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे.
इस आरोप में उल्हासनगर पुलिस ने परवेज अकबर अली शेख, प्रदीप साहेबराव पाटील और किरण कचरू कोकणे को गिरफ्तार किया है उल्हासनगर पुलिस के अनुसार यह तीनों आरोपी एटीएम सेंटर में अपना पैसा निकालने गए लोगों को पहले एटीएम से पैसा निकालने में मदद करते थे.
इस दौरान वह एटीएम पिन जान लेते थे पैसा निकाल कर बाहर जाते समय यह लोग बदले में अपने पास के डुप्लीकेट एटीएम कार्ड उन लोगों को दे देते थे और उनके जाने के बाद उस एटीएम कार्ड से विभिन्न एटीएम से पैसे निकालते थे इसके साथ यह लोग एटीएम कार्ड से बाजारों में खरीदारी भी करते थे.
इसी तरह उल्हासनगर पुलिस के अनुसार यह तीनों आरोपी विभिन्न बैंकों में जाकर ताक में रहते थे और अपने गांव पैसे भेजने आए सीधे साधे लोगों को ये लोग मूर्ख बनाते थे. उनके पास जाकर किसी कारण व बताकर उनसे मिलना फिर उनके पैसे के बदले विभिन्न कारण बताकर उनके पैसे हड़प लेना यही इन लोगों का पेशा था.
उल्हासनगर पुलिस के अनुसार आरोपियों से यह जानकारी निकाली जा रही है कि इनका कार्य क्षेत्र सिर्फ उल्हासनगर ही था या फिर अन्य जगह के बैंकों में भी इन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…