एक निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष कर रही छात्रा द्वारा अज्ञात कारणों से बीच सडक पर अपने आप को पेट्रोल डाल कर जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. ९५ प्रतिशत तक जली उस छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोयेम्बतुर के एक निजी कॉलेज में घटित हुई है. छात्रा इसी कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी मंगलवार सुबह ५.३० बजे उक्त छात्रा अपने रूममेट को बता कर कमरे से बाहर आई थी. और फिर सडक पर जाकर उसने अपने साथ लाये पेट्रोल के डिब्बे से अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी.
लड़की को बीच सडक पर जलता देख, कुछ मोटर चालक उसके बचाव में आए और आग बुझा कर उसे अस्पताल ले गए। छात्रा ९५ प्रतिशत जल गयी है.कोम्बतुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…
नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…