(कर्ण हिन्दुस्तानी )
चौथे चरण के लोकसभा चुनावों का प्रचार शनिवार की शाम को थम गया। इसके साथ ही नेताओं के बोलने का वक़्त खत्म हो गया और अब जनता के बोलने का वक़्त आ गया है। सोमवार को चौथे चरण के लिए मतदान होगा। जिसमें १७ सीटों के लिए ३३,३१४ मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर तीन करोड़ पांच लाख ४१ हज़ार ३५५ मतदाता मतदान करेंगे। एक लाख सात हज़ार ९९५ वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
महाराष्ट्र के धुलिया , डिंडोरी ,नासिक , कल्याण , ठाणे , मुंबई उत्तर , मुंबई उत्तर पश्चिम , मुंबई उत्तर पूर्व , मुंबई उत्तर मध्य , मुंबई दक्षिण मध्य , मावल , शिरूर और शिरडी लोकसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न होगा। महाराष्ट्र की कुल ४८ लोकसभा सीटों में से तीन चरण का मतदान पहले ही सम्पन्न हो चुका है। अब महाराष्ट्र में यह आखिरी चरण का चुनाव है।अब यदि चुनाव प्रचार की बात करें तो सभी दलों ने खूब प्रचार किया मगर आम मतदाता तक कोई भी दल नहीं पहुँच पाया। सभी दलों ने रैलियां निकाल कर खुद को प्रचारित किया लेकिन घर घर कोई भी प्रत्याक्षी नहीं पहुँच सका।
कल्याण लोकसभा सीट की बात करें तो शिवसेना – बीजेपी गठबंधन के डॉ श्रीकांत शिंदे एनसीपी – कांग्रेस युति के बाबाजी पाटिल पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। वहीँ भिवंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी के कपिल पाटिल और कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेश टावरे के बीच मज़बूत टक्कर है। ठाणे लोकसभा सीट पर एनसीपी के पूर्व सांसद आनंद परांजपे , शिवसेना के राजन विचारे पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। मुंबई की बात करें तो उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर संजय निरुपम और शिवसेना के गजानन कीर्तिकर में सीधी टक्कर हो सकती थी मगर सपा ने सुभाष पासी को मैदान में उतारकर कीर्तिकर की राह आसान कर दी। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस की अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला बीजेपी के दिग्गज गोपाल शेट्टी से है। शेट्टी इससे पहले कांग्रेस के संजय निरुपम को चार लाख वोटों से पराजित कर चुकें हैं। उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से बीजेपी की पूनम महाजन और कांग्रेस की प्रिय दत्त का सीधा मुकाबला है।
दोनों ही अपने पिता के नाम पर वोट मांगने में महारत रखती है। उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय दीना पाटिल को उतारा है तो बीजेपी ने किरीट सोमैय्या का पत्ता साफ़ कर नगरसेवक मनोज कोटक को संसद भेजने की तैयारी की है। इस सीट पर कोटक का पलड़ा भारी लग रहा है। दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा सीट पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एकनाथ गायकवाड़ को उमीदवार बनाया है तो शिवसेना ने राहुल शेवाले को दुबारा मौक़ा दिया है।
शेवाले ने गायकवाड़ को पिछली बार एक लाख से ज्यादा मतों से पराजित किया था। दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद देवरा और शिवसेना ने फिर एक बार अरविन्द सावंत को मैदान में उतारा है। सावंत ने २०१४ में देवरा को एक लाख से भी ज्यादा मतों से पराजित किया था। अब क्या होगा इसका जवाब सोमवार को मतदाता देंगे और २३ मई को नतीजे सबके सामने होंगें।
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…