Categories: FEATURED

बेबाक लेखनी के बादशाह सरवर भारती का निधन

बेबाक लेखनी के मालिक सरवर भारती का निधन
(कर्ण हिंदुस्तानी )
विगत चालीस सालों से बेबाक कविताओं के लिए प्रसिद्द कवि सरवर भारती का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पत्रकारिता और कविताओं सहित कई मुशायरों में अलग शैली के लिए अपनी जगह बनाने वाले सरवर भारती ,मुंबई का चेहरा नामक साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक भी थे।

सामाजिक , सांस्कृतिक साहित्यिक संस्था एकता सांस्कृतिक मंच के संयोजक सरवर भारती ने अपनी लेखनी से लोकतंत्र पर कई बार प्रहार किया था।

एक जगह सरवर भारती लिखते हैं ,
रही है और रहेगी , मक्कारी मेरी शायरी में ,
किसी उल्लू के पट्ठे को मैं लीडर मान नहीं सकता।

अपनी लेखनी से जब उनका घर नहीं चला तो सरवर भारती ने लिखा

बनती है इसकी रोटी , ना भाजी में पड़ती है
सरवर बताओ शायरी , किस काम आती है।
सरवर अगर ना होता , तुम्हें शौंके शायरी
इंसान समझे जाते , और कहलाते आदमी।

किसी फ़क़ीर की तरह जीने वाले सरवर भारती जी के साथ की बात करूँ तो मेरे साहित्यिक गुरु स्वर्गीय आलोक भट्टाचार्य जी और सरवर भारती के साथ मैंने कई कवी सम्मेलनों में कविताएं पढ़ी थीं।

आलोक जी जैसे तेवर ही सरवर भारती के भी थे। एक जगह वह लिखते हैं।

घूमते हैं सीना ताने , बिरला टाटा के दलाल
खाते हैं माले कमीशन , हो रहे मालामाल
देश की चिंता हो जिसको , एक भी ऐसा नहीं
नेता कहलाने लायक , एक भी नेता नहीं।

१९९५ में जब महाराष्ट्र में पहली बार बीजेपी – शिवसेना की सरकार बनी तो सरवर भारती ने अराजकता पर लिखा कि

अनुदान जो आया – आकर किधर गया
पूछो उनका झुनका भाकर किधर गया ,
बातें करता था जो रामराज्य की
गुंडों को कुर्सी पर बिठा कर किधर गया।

खुद पत्रकार होने के बावजूद सरवर भारती ने एक जगह लिखा कि

देखो उधर लगा है वो बाज़ारे मीडिया
अखबार खरीदो या , पत्रकार खरीदो ,
जैसा कहोगे वैसा ही , पेपर में आएगा
देना पड़ेगा सिर्फ , कुछ हज़ार खरीदो।

१९८७ में रौशनी चाहिए के शीर्षक तले उनका पहला कविता संग्रह प्रकाशित हुआ , इसके बाद १९८८ में मेरे गीत नामक गीत संग्रह आया , २००४ में हिन्दोस्तां हमारा काव्य संग्रह प्रकाशित हुआ ,

२००६ में फुले और आम्बेडकर काव्य संग्रह का प्रकाशन हुआ , फिर २००६ में ही ज़ख्मों की खुश्बू के रूप में उनका पांचवा काव्य संग्रह प्रकाशित हुआ।

इसके बाद इंसान ज़िंदाबाद और इंतज़ार है नामक कविता संग्रह प्रकाशित हुए। कई लोक गीतों को भी संगीत बद्ध कर सरवर भारती ने साहित्य जगत में अपनी उपस्थिति का एहसास करवाया।

आज सरवर भारती जैसा लेखक हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी रचनाएँ हमेशा हमारे साथ रहेंगीं। मुंबई आसपास की तरफ से सरवर भारती जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago