Categories: FEATURED

अग्रवाल समाज, कल्याण (पंजी.) द्वारा 25वें प्याऊ का निर्माण कार्य शुरू

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा समाज के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। समाज के समस्त सदस्यों को हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि नवीनतम 25वें प्याऊ का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
यह पुण्य कार्य डॉ. विवेक अग्रवाल और श्री एवं श्रीमती हरी वल्लभ जैन (कोटा वालों) के विशेष सहयोग से संभव हो रहा है।

निर्माण कार्य के शुरुवात का विवरण:
* स्थान: नूतन विद्यालय कार्णिक रोड, मेडीहोप अस्पताल के पास, कल्याण
* दिनांक: 17 दिसंबर 2025
* समय: प्रातः 11:00 बजे

इस 25वें प्याऊ का विधिवत शुभारंभ समाज सेवक एवं उद्योगपति श्री महेंद्र मांगीलालजी अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।

अग्रवाल समाज कल्याण के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग, सचिव नितिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, तथा समस्त कार्यकारिणी ने समाज बंधुओं से इस शुभ अवसर पर समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का विनम्र आग्रह किया है। यह पहल समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और समर्पण को दर्शाती है।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

4 days ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

3 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

3 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 months ago