Categories: CrimeLatest

बातो में उलझा कर वरिष्ठ नागरिकों को ठगने वाला गिरोह के मुखिया को ठाणे पुलिस ने दबौचा

म विजय 

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पिछले कुछ महीनों से बातो में उलझा कर झांसा देकर वरिष्ठ नागरिकों के पैसे और सोना ठग कर लूट की वारदात करने वाला गिरोह सक्रिय था जिससे वरिष्ठ नागरिकों में भय का माहौल था। इन परिस्थितियो में ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसाळकर ने इस तरह की वारदात को लगाम लगाने के आदेश पुलिस थाने व अपराध शाखा को दिए थे।

यह भी पढ़े-  ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ के नाम से ठगी करने वाले चीटर्स अब पुलिस हिरासत में

इसी के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के सूचना व मार्गदर्शन में ठाणे अपराध शाखा कक्ष १ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने एक टीम बनाके इस तरह के वारदात करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष मोहिम चलाते हुए ऐसे अपराधियों की जानकारियां इकट्ठा करना शुरू की.

यह भी पढ़े- खाकी वर्दी को लगा खादी का चस्का ! कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी लड़ेंगे चुनाव।

और गुप्तचरों की मदद से जल्द ही इस गिरोह का मुखिया राजू शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के पास से लूटे गए ०३,९४,८५० रुपये के सोने के आभूषणों को जप्त किया गया लेकिन इस तरह की और भी गिरोह सक्रिय थे और एक गिरोह की जानकारी हे.को. सुनिल जाधव ने निकाल कर और ऐसे ही दुसरे गिरोह का मुखिया अनवर अब्दुल हमीद शेख को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली. पकड़े गए अभियुक्त अनवर से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों से लूटा गया ०३,११,००० रुपये के सोने के आभूषणों को जप्त किया गया है।

यह भी पढ़े- ठाणे में पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा आत्महत्या

ठाणे शहर अपराध शाखा कक्ष १ ने इस गिरोह को गिरफ्तार करके पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लूट के ०९ मामलों को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है।पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों से लूटे गए ०७,०५,८५० रुपये के २५३ ग्राम सोने के आभूषण जप्त किये गए है।पकड़े गए अपराधियों पर मुंबई, ठाणे और रेल्वे में कई आपराधिक मामले दर्ज है। और इन्ही अपराधियों की मदद से इस तरह की वारदात करने वाले अन्य अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago