Categories: LatestPolitical

संघ पृष्ठभूमि वाला एकमात्र विधायक नरेन्द्र पवार का टिकट काटना भाजपा के लिए आत्मघाती

कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन विधायक नरेंद्र पवार को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उम्मीदवारी नकारते हुए, यह सीट शिवसेना को देने का फैसला भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा। कल्याण डोम्बिवली से नरेन्द्र पवार एकमात्र विधायक संघ पृष्ठभूमी से है और उनकी उम्मीदवारी नह्कारना भाजपा के लिए नुक्सान देह साबित होगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना के स्थानीय नेताओं के विरोध के कारण भाजपा शीर्ष नेताओं द्वारा कल्याण पश्चिम सीट शिवसेना को देने की चर्चा आज सोमवार शाम को जोरदार ढंग से हो रही है सूत्रों का मानना है कि कल्याण डोम्बिवली क्षेत्र में शिवसेना के पास सिर्फ डोंबिवली ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र ही है जबकि सांसद यहां से शिवसेना का है ऐसे में बराबरी के लिए शिवसेना के स्थानीय नेताओं ने कल्याण पश्चिम विधानसभा शिवसेना को देने की मांग कर रहे हैं

उल्लेखनीय है कि गत चुनाव विधानसभा चुनाव में शिवसेना और भाजपा दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ी थी जिसमें कल्याण पश्चिम सीट भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र पवार ने जीती थी अब सवाल यह उठता है कि अगर यह सीट शिवसेना को दी गई तो भाजपा के लिए कैसे आत्मघाती साबित होगा

ज्ञात हो कि कल्याण डोम्बिवली के चारों सीट में से तीन पर भाजपा के विधायक हैं इन तीनों विधायक में से कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड निर्दलीय चुने गए थे बाद में भाजपा में प्रवेश किया वही डोंबिवली पूर्व के विधायक रविंद्र चौहान का वास्ता सिर्फ भाजपा से है इन दोनों विधायकों का कोई संबंध संघ से नहीं रहा है

जबकि नरेंद्र पवार बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के साथ उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए 5 वर्ष पूर्णकालिक रहकर काम किया है ऐसे में यह कहा जा सकता है डोंबिवली में नरेंद्र पवार एकमात्र ऐसे विधायक हैं जिनका वास्ता संघ परिवार से है और अगर उन्हें भाजपा प्रदेश नेतृत्व टिकट नकार देती है तो यह निसंदेह भाजपा के लिए आत्मघाती साबित होगा

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago