Categories: Crime

बहन ने छोटी बहन का अपने चार प्रेमियों से कराया गैंगरेप, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक लड़की का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था. पुलिस ने लड़की के परिजनों से जब पूछताछ शुरू की तो उसकी बड़ी बहन कुछ डरी सहमी सी नजर आ रही थी. इस पर पुलिस ने उससे भी पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस को पता चला कि बड़ी बहन ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर छोटी बहन का गैंगरेप कराया था.

लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन ने बताया, ‘बड़ी बहन का अपने ही गांव के रहने वाले करीब 4–5 लड़कों से अवैध संबंध था, जिसको लेकर छोटी बहन आए दिन उसका विरोध करती थी. बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को ठिकाने लगाने के लिए इस षड्यंत्र को रचा और उसने अपनी छोटी बहन को खेत में बुला लिया.’

पुलिस ने आगे बताया, ‘खेत में मौजूद उसके चारों प्रेमियों ने पहले लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब मृतका नहीं मानी तो उसकी बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन का एक हाथ पकड़ लिया और उसके दूसरे साथी ने दूसरा हाथ पकड़ा. फिर बहन ने अपनी बहन का चारों प्रेमियों के साथ गैंगरेप करवा दिया.’

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि उसके बाद मिलकर बहन ने अपनी छोटी बहन का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने में मदद की. इस पूरे मामले में किसी भी आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं है, जबकि ज्यादातर देखा गया है कि पोर्न वीडियो या मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले ही ज्यादातर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं.

इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें बड़ी बहन के अलावा गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी हैं और उनकी पहरेदारी करने वाले तीन आरोपी शामिल हैं. इससे पहले परिजनों को लड़की का शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जाते वक्त काफी मशक्कत करनी पड़ी. सरकारी एंबुलेंस के ड्राइवर ने घूस की मांग की थी.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

10 hours ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago