Categories: Social

जोगेश्वरी में श्रीमद्भागवत कथा 24 से

कलशयात्रा के साथ शरू होगा कार्यक्रमशीतला 

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भव्या फाउंडेशन ने विश्व शांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से 24 से 31 दिसंबर तक जोगेश्वरी ( प.) के ओशिवरा लिंक रोड स्थित म्हाडा मैदान पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया है।

इस बाबत कार्यक्रम आयोजक व भाजपा, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री रवि गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 23 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से देवी पूजन और कलशयात्रा से होगी। 24 से 31 दिसंबर तक कथा चलेगी। कथा प्रति दिन दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी,जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

कार्यक्रम में रसिक भैयाजी महाराज ( वृंदावन धाम ) श्रीमद्भागवत कथा-पाठ कर भक्तों का ज्ञानवर्धन करते हुए उन्हें सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख मार्गदर्शक व विधायक डॉ. भारती लवेकर, हरिकेश पाण्डेय, संतोष जायसवाल, संकेत सिंह, आशीष केशरवानी, रमाशंकर गुप्ता, आशीष मिश्रा, चंदन चौधरी, सुनील कनौजिया, अनिल श्रीवास्तव, दिवाकर निर्मल, लक्ष्मी प्रजापति, उर्मिला गुप्ता, सुमती साहू, कुसुम सिंह, शिवशंकर पंडा, राजीव अग्रवाल, बृजेश शर्मा, पीयूष उपाध्याय, अनुज नरूला, विजय पाठक, हिरन भानुशाली, उपेंद्र पाण्डेय व भव्या फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago