शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। उपविभाग प्रमुख अशोक मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में रिक्शा चालकों का शिवबंधन कर उन्हें शिवसेना की सदस्यता दिलाई।
अंधेरी पूर्व के निकलावाडी में नागरदास, पंपहाउस, एमआईडीसी, जेबीनगर, मरोल आदि क्षेत्रों के बड़ी संख्या रिक्शा चालक इकट्ठा हुए,जिन्हें शिवसेना उपविभाग प्रमुख अशोक मिश्रा ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें रक्षा बांधकर ( शिवबंधन कर ) पार्टी से की सदस्यता दिलाई।
इस बाबत अशोक मिश्रा ने कहा कि कुछ ही महीनों बाद मनपा का चुनाव होगा। इसके बाद लोकसभा व विधानसभा का चुनाव होने वाला है, ऐसे पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को से गठन से जोड़कर उसे मजबूत किया जाए। इसी क्रम में आज रिक्शा चालकों का शिवबंधन कर उन्हें शिवसेना की सदस्यता दिलाई गई।
गौरतलब है कि जिन रिक्शा चालकों का शिवबंधन कर उन्हें शिवसेना की सदस्यता दिलाई गई उनमें प्रमुख हैं अनिल राठोड, विशाल गुप्ता, हरि खानपुरे, योगेश गोरे आदि। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…