Categories: Crime

एनकाउंटर 3 के पांव में लगी गोली, कुल 5 दबोचे

गैंगवॉर के चलते दिल्ली की सड़कों पर दस दिनों में 2 युवकों की गोलियों से छलनी करके सनसनी फैलाने वाले गैंग को आज सुबह स्पेशल सेल की टीम ने रोहिणी इलाके में घेर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। तीन बदमाशों के पांव में गोली लगी, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया। उनकी हालत ठीक है। दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोलियां लगीं।

मौके से कुल पांच बदमाश काबू आए, जिनसे पांच लोडेड पिस्टल रिकवर हुई हैं। आरोपियों में एक 17 साल का किशोर भी है, जो दोनों मर्डर के दौरान गैंग के साथ मौजूद था। यह एनकाउंटर सुबह 5 बजे रोहिणी के सेक्टर-10 में स्वर्ण जयंती पार्क के पास हुआ। स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि चार आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी पहचान रोहतक निवासी सुनील उर्फ भूरा (21), भिवानी जिले के सुखविंद्र उर्फ संजू (24), सोनीपत के रवींद्र (34) और बहादुरगढ़ के अर्पित छिल्लर (20) के तौर पर हुई है। पांचवां आरोपी नाबालिग है। वह दिल्ली के बवाना इलाके का रहने वाला है। एनकाउंटर के चलते सुनील, सुखविंद्र और अर्पित के पांव में गोली लगी है। पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पांचों गैंगस्टर मोनू और सोनू गैंग से जुड़े हैं। मोनू-सोनू जेल में बंद नीरज बवानिया की गैंग के ऐक्टिव मेम्बर हैं। डीसीपी ने बताया कि दिल्ली में राजेश बवाना और हैपी गैंग के बीच कुछ समय से गैंगवॉर चल रही है। इसी चलते मोनू-सोनू गैंग ने 20 जनवरी और 1 फरवरी को दो मर्डर किए। 1 फरवरी को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मान पब्लिक स्कूल के पास इको वैन के चालक विकास चौहान उर्फ विक्की की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उस मर्डर में सुनील, सुखविंद्र, इंद्रजीत, सोनू और रवि के नाम सामने आए थे। पुलिस ने बताया कि इस वारदात का विडियो वायरल है, जिसमें सुनील और सुखविंदर गोलियां दागते नजर आ रहे हैं।

एनकाउंटर में जिन पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, उनके नाम हवलदार भारत और सिपाही मनजीत हैं। सेल का कहना है कि इसी गैंग ने 20 जनवरी को शालीमार बाग थानाक्षेत्र में मोहित नाम के लड़के की गोलियों से भूनकर हत्या की थी। उस केस में भी सुखविंद्र और सोनू के अलावा निशांत का नाम सामने आया था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

5 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

5 days ago