Categories: FEATUREDPolitical

नही हुआ है शिवसेना का एनडीए से मोहभंग

राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से सत्ता स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत शिवसेना का एन डी ए से भी मोह खत्म नही हुआ है और कल जब केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने पत्रकारों के शिवसेना पर प्रश्न पूछे जाने पर यह साफ़ कर दिया था की शिवसेना एन डी ए का हिस्सा नही रही. उनके सांसद सदस्यों के बैठने के लिए संसद में अलग से व्यवस्था होगी

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के इस बयान पर आज शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में करारा विरोध दर्ज किया गया है. मुख्यपत्र सामना के अनुसार शिवसेना एनडीए के फाउंडर सदस्यों में से एक हैं। एनडीए बनाने वाले पांच नेता थे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण अडवाणी, जॉर्ज फर्नांडिस, प्रकाश सिंह बादल और बाला साहेब ठाकरे.

मुख्यपत्र के अनुसार हमने एनडीए को बनाया है। हमने बार-बार एनडीए को मजबूत करने की कोशिश की है। एक समय ऐसा भी आया था जब इसमें दो-तीन लोग ही बचे थे लेकिन शिवसेना एनडीए के साथ थी. कितने मोड आए लेकिन शिवसेना ने एनडीए को छोड़ा नहीं। आज भाजपा को लगता है कि हम भगवान है और हम सबकुछ कर सकते हैं। और शिवसेना को एनडीए से बाहर निकालने की बात करते है तो उन्हें मालुम होना चाहिए कि वे भगवान नहीं है।

मुख्यपत्र के अनुसार लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान और रामविलास पासवान के साथ शिवसेना काम कर चुकी है। बात महाराष्ट्र से निकलकर दिल्ली तक आ गई है राजनीति में शब्द का और वचन का महत्व होता है लेकिन आज शिवसेना को बाहर निकालने की बात कर रहे हैं।

एनडीए किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं है। एक पार्टी जो हमेशा आपके साथ रही उसे आपने निकाल दिया। शिवसेना को कोई चिट्ठी नहीं भेजी आपको निकालने जा रहे हैं और ना प्रकाश सिंह बादल और ना नीतीश कुमार से पूछा कि शिवसेना को एनडीए से निकाला जा रहा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 hour ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago