Categories: Crime

लॉकडाउन में गुटखा देने से इन्कार करने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या

लॉकडाउन के दौरान  गुटखा नहीं देने पर बदमाशो ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.

घटना उत्तर प्रदेश के जिला मिर्जापुर के विंध्याचल की है. जहा शनिवार की रात लॉकडाउन के कारण गुटखा नहीं देने पर बदमाशो ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अमरावती चौराहा पेट्रोल टंकी के पास रात 9:00 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक अमरावती चौराहा पेट्रोल टंकी के पास 60 वर्षीय राधेश्याम मौर्य की दुकान है। शनिवार की रात बाइक सवार तीन युवक दुकानदार के पास पहुंचे और गुटखा मांगने लगे। दुकानदार लॉकडाउन के कारण दुकान बंद होने की बात कहते हुए गुटखा देने से इनकार कर दिया। इस पर एक युवक ने असलहा निकालकर दुकानदार को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं।

परिवार वालों की सूचना पर 108 नंबर की एम्बुलेंस से तत्काल दुकानदार को अस्पताल के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर में ही पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय और थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने परिजनों और अन्य लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago