शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। इस साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी, मुंबई ने संतोष मेढेकर को भाजपा उत्तर- पश्चिम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया।
यह नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ जनों की सलाह पर भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।
मेढेकर की पहचान पार्टी में एक जमीनी नेता के रूप में होती है और उनकी पकड़ उत्तर-पश्चिम जिले में अच्छी है।
गौरतलब है कि संतोष मेढेकर मौजूदा समय में झोपड़पट्टी सुधार मंडल के निदेशक ( संचालक ) व
भाजपा उत्तर-पश्चिम जिला के महासचिव भी रह चुके हैं।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संतोष मेढेकर ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर- कसर बाकी नहीं रखूंगा।
मेढेकर की नियुक्ति पर नगर सेवक पंकज यादव,
नगरसेविका प्रीती सातम, चंद्रेश सिंह, डॉ. डीपी मिश्रा, डीएन ठाकुर, रमण झा, भाजयुमो मुंबई उपाध्यक्ष रूपेश सावरकर, कमलेश शर्मा, महेंद्र सिंह गोसाईं, मनोज तिवारी, दिवाकर कामत, एड. संदीप दुबे, दुर्गादास भक्ता, रमेश दुबे, प्रदीप परूडेकर, अशोक गोगरी, राजेंद्र कुडतरकर, सुभाष उपाध्याय, दीपक खानविलकर, अजय पाण्डेय, कृष्णा तिवारी, आजाद यादव, रामायण यादव, रामलखन पाल, प्रकाश सिंह, निरंजन कुमार बोस, विजय वारे, घनश्याम यादव, घनश्याम पाल, तेजिंदर सिंह तिवाना, ठाकुर उग्रसेन सिंह, निखिल व्यास, वेदांत लालवानी, अभिषेक त्रिपाठी, आदित्य जैन, सिद्धार्थ शर्मा, आशीष शेलास्कर, अनिल गुरव, संदीप यादव, तहवेस शेख, विक्रम राजपूत, दीपक सावंत, शांतनुव अगस्ती, अनिरुद्ध गुरव, नीरज उभारे, विकास सिंह गौर, राजन सिंह, चिंतन ठक्कर, अमर शाह, आसिफ शेख, विशाल कांबले, रविशंकर दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…