Categories: FEATURED

रीता सिंह फाउंडेशन जुटा गरीबों की सेवा में, बड़ी मात्रा में वितरित किया जा रहा है राशन

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। रीता सिंह फाउंडेशन की ओर से गरीबों के सहायतार्थ राशन वितरित करने का कार्य जगह-जगह चल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।
इस बाबत फाउंडेशन की अध्यक्ष व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई की उपाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में दिहाड़ी करने वाले मजदूर, रिक्शा ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर, कुली, मोची और चाय वालों का परिवार प्रभावित है। इन गरीबों के समक्ष खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ऐसी दशा में रीता सिंह फाउंडेशन इन गरीबों के सहायतार्थ राशन जैसे आटा, दाल, चावल, नमक तेल, चायपत्ती इत्यादि जीवनावश्यक खाद्य सामग्री वितरित कर उनकी मदद कर रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाजसेवा का यह कार्य लॉकडाउन तक चलता रहेगा और कोई भी गरीब भूखा नहीं सोने पाएगा।l

इस नेक कार्य में ठाकुर राकेश सिंह, विमला देवी, निलेश सिंह, संतोष मेढेकर, राजन सिंह,अशोक तिवारी, अयोध्य, पाठक, कमलेश शुक्ला, भाविन गंगार, मैना पेटेल, रमेश यादव, संतोष यादव, अखिलेश पाण्डेय, सीता प्रजापति, ज्योति गौतम, ज्योति तोडारे व प्रमोद प्रजापति का

  • सराहनीय योगदान है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago