शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। समाजसेवी व अंधेरी पूर्व निवासी रामजी पाण्डेय को ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंधेरी पूर्व के न्यू नागरदास रोड स्थित अपोलो स्टेट परिसर में ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई की कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक हुई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने आय-व्यय व संगठन के विस्तार आदि जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से रामजी पाण्डेय को संगठन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रामजी पाण्डेय ने कहा कि संगठन के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें पद की जवाबदारी दी है, उसके मद्देनजर अपने समाज के लोगों को एकत्रित कर संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, साहब लाल चौबे, रंगनाथ दुबे, ब्रह्मदेव पाण्डेय, श्यामजी दुबे, विजय पाण्डेय, संतोष मिश्रा, चिंतामणि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…