राहुल गाँधी देशी या विदेशी ? स्थिति साफ़ होनी चाहिए

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
आखिरकार देश की राजनीती में वह पल भी आ ही गया जिसको लेकर कई सालों तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी जिस बात को लेकर विगत कई सालों से राजनीतिक और गैर राजनीतिक मंचों पर बात कर रहे थे। वह मुद्दा अब पहली बार खुलकर सामने आया है।
इन दिनों  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की नागरिकता से जुड़ा यह मुद्दा अब सबकी जुबां पर है। राहुल गाँधी के उपनाम को लेकर तो हंगामा होता ही आया है अब नागरिकता पर भी ऊँगली उठने लगी है। इस मामले में स्वामी का कहना है  की २००३ में ब्रिटैन में एक कम्पनी का पंजीकरण किया गया था और राहुल गाँधी इस कम्पनी के निदेशक थे। इस कम्पनी में राहुल गाँधी ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है।
इससे पहले भी राहुल गाँधी के पास  दो पासपोर्ट होने की बातें भी राजनीती की सुर्खियां बन चुकीं हैं। सवाल यह बनता है की यदि राहुल गाँधी के पास ब्रिटैन की नागरिकता है तो वह भारत की जनता के साथ इतने सालों से झूठ क्यों बोलते रहे हैं की वह भारतीय नागरिक हैं। यदि स्वामी के आरोप बेबुनियाद हैं तो राहुल गाँधी स्वामी के खिलाफ  अदालत का दरवाज़ा क्यों नहीं खटखटाते ?
राहुल गाँधी के ऊपर लग रहे आरोपों का कांग्रेस की तरफ से खंडन कर देने मात्र से बात नहीं बनेगी। कांग्रेस को जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी ही होगी।  किसी भी विदेशी नागरिकता प्राप्त नागरिक को हमारी संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। देश को गुमराह करना भयंकर अपराध है। फिर चाहे वह सुब्रमण्यम स्वामी हों या फिर राहुल गाँधी हों।  मुद्दा यह भी है कि कांग्रेस ने इतने सालों तक यह बात किस वजह से छुपा कर रखी थी ? क्या कांग्रेस में देश से स्नेह रखने वालों की कमी है ? यदि ऐसा नहीं है तो राहुल गाँधी की नागरिकता के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा तबका शांत क्यों है ?
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago