प्रियंका गाँधी और बच्चों की नारेबाजी

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
पिछले कुछ दिनों से विभिन्न न्यूज़ चॅनेल्स और खासकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका गाँधी  के सामने कुछ बच्चे खड़े हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।  यह नारेबाजी कोई देश भक्ति की नहीं थी बल्कि नारेबाजी यह थी कि नीम का पत्ता कड़वा है , नरेंद्र मोदी भ.. (अपशब्द) है, मासूम बच्चों से यह नारेबाजी करवा कर प्रियंका गाँधी क्या साबित करना चाहती हैं ?
क्या अब कांग्रेस महासचिव नीचता की हर हद पार करना चाहतीं हैं ? क्या कांग्रेस बौखलाहट में भारतीय संस्कार भी भूलने लगी है ? क्या कांग्रेस की दिमागी हालत दयनीय हो गई है ? क्यों मासूम बच्चों से देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द बुलवाए जा रहे हैं ? भारतीय राजनीती का यह दिवालियापन ही कहा जाएगा कि जिस परिवार ने देश को तीन प्रधानमंत्री दिए , जिस परिवार के तीन सदस्यों को भारत रत्न प्रदान किये गए हों उस परिवार की एक सदस्य मासूम बच्चों से देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहलवा रही है !
बड़े ही शर्मनाक तरीके से यह सब किया गया। कांग्रेस देश की भावी पीढ़ी को क्या दे रही है ?अब यदि इस पर कोई कार्रवाई की मांग कर आपत्ति उठाता है तो सभी कांग्रेसी एक साथ कह उठेंगे बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जबकि यह बदले की भावना नहीं होगी यह देश के पूर्णबहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री के अपमान से आहत हो कर की गई कार्रवाई की मांग होगी।  देश प्रियंका गाँधी की हरकत से आहत है और इसका बदला मतदान के ज़रिय लिया जाएगा।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

2 days ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 days ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

4 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

4 days ago