Categories: Entertainment

1 फरवरी को आउट होगा प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक

सुपर स्‍टार प्रदीप पांडे चिंटू की मोस्‍ट अवेटेड भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ का फर्स्‍ट लुक 1 फरवरी को हैदराबाद से आउट होगा। इस फिल्‍म की शूटिंग हैदराबाद में हुई और फर्स्‍ट लुक आउट भी हैदराबाद स्थित रामोजी स्‍टूडियो में ही किया जायेगा।। इस फिल्‍म में चिंटू के अपोजिट तेलगू की चर्चित अदाकारा पावनी हैं, जिनकी यह पहली भोजपुरी फिल्‍म है। फिल्‍म को रमना मोगली डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म भोजपुरी स्‍क्रीन की सबसे बेहतरीन फिल्‍म होगी। फिल्‍म में चिंटू के साथ हमने साउथ की अदाकारा पावनी को कास्‍ट किया है, जिनकी केमेस्‍ट्री बेहतरीन है। यह फिल्‍म रिलीज के बाद दर्शकों को पता चल जायेगा। मोगली इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं।

रमना मोगली ने फिल्‍म के बारे में कहा कि फिल्‍म की कहानी एक ऐसे ‘नायक’ की है, जो एक पार्टिकुलर जगह की जनता को दंबगों के डर से बचाती है। यूं कहें कि एक क्रूर आदमी सभी लोगों को परेशान करता है और पूरे इलाके में उसके अत्‍याचार से लोग डरे – सहमे रहते हैं। तब एक आदमी आता है और उसके खौफ को खत्‍म करता है। फिल्‍म का वन लाइनर यही है। आप कह सकते हैं कि फिल्‍म ‘नायक’ की पटकथा राउडी राठौर से मिलती – जुलती है। लेकिन हमने इसका ट्रीटमेंट अलग अंदाज में भोजपुरी को ध्‍यान में रखकर किया है। फिल्‍म रिलीज के बारे में उन्‍होंने कहा कि हमने इस फिल्‍म को होली के आसपास रिलीज करने का लक्ष्‍य रखा है।

मालूम हो कि रोचीश्री मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘नायक’ के डायरेक्‍टर – प्रोड्यूसर रमना मोगली हैं। फिल्‍म में प्रदीपा पांडेय चिंटू और पावनी के साथ संजय महानंदा, बाहुबली प्रभाकर और विजय भास्‍कर लीड रोल में नजर आयेंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। स्‍टोरी राजेंद्र भारद्वाज और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मधुकर आनंद हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार (राजू), एक्‍शन मार्शल रमना, कोरियोग्राफी वेंकेटेश, डायलॉग लालजी यादव और इ एम पी कियकिशोर कुमार का है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago