Categories: FEATUREDLatest

पीएम ने गुंटूर के दौरे में, 1.33 एमएमटी विशाखापत्तनम एसपीआर सुविधा राष्ट्र को समर्पित की

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के गूंटूर का दौरा किया और तीन प्रमुख परियोजनाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी उपस्थित थे। देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री ने भारतीय सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (आईएसपीआरएल) की 1.33 एमएमटी विशाखापत्तनम स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) सुविधा राष्ट्र को समर्पित की। परियोजना की लागत 1125 करोड़ रूपये है। यह देश की सबसे बड़ी भूमिगत भंडारण सुविधा है।

उन्होंने कृष्णापटनम में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तटीय स्थापना परियोजना की स्थापना के लिए आधारशिला रखी। 100 एकड़ में फैली इस परियोजना की अनुमानित लागत 580 करोड़ रूपये है। यह परियोजना नवंबर 2020 तक चालू हो जाएगी। पूरी तरह से स्वचालित और अत्याधुनिक इस तटीय स्थापना परियोजना से आंध्र प्रदेश के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

गैस आधारित अर्थव्यवस्था पर प्रमुखता से जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी के एस-1 वशिष्ठ नामक विकास परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया, जो आंध्र प्रदेश में कृष्णा-गोदावरी (KG) अपतटीय बेसिन में स्थित है। परियोजना की लागत लगभग 5,700 करोड़ रुपये है। यह परियोजना 2020 तक तेल आयात को 10% कम करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago