Categories: FEATUREDNational

पीएम ने अपनी गुजरात यात्रा में हाज़िरा में बख़्तरबंद प्रणाली परिसर देश को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हाजिरा में एल एंड टी बख़्तरबंद प्रणाली परिसर राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने परिसर का दौरा भी किया  और परियोजना के पीछे की अभिनव भावना में गहरी दिलचस्पी दिखाई। प्रधानमंत्री ने नवसारी में निराली कैंसर अस्पताल की आधारशिला भी रखी। यह कैंसर के उपचार के निवारक और उपचारात्मक पहलुओं की सुविधा उपलब्ध कराने के जरिये क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाएगा।

The Prime Minister, Shri Narendra Modi visiting the L&T’s Armoured Systems Complex, at Hazira, in Surat, Gujarat on January 19, 2019.

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने सिलवासा के साथ अपनी गुजरात यात्रा का समापन किया और उनके तीन दिवसीय दौरे के अगला गंतव्य अब मुंबई होगा।प्रधानमंत्री की गुजरात यात्रा का पहला दिन वाईब्रेंट गुजरात समिट की तैयारी के लिए प्रदर्शनी केन्द्र में उसके प्रमुख ग्लोबल ट्रेड शो के उद्घाटन के द्वारा चिन्हित किया गया। प्रधानमंत्री ने अत्याधुनिक सुपर-स्पेशियलिटी सार्वजनिक अस्पताल-अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के लिए विकास के समान अवसर की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए- सबका साथ, सबका विकास नवीन भारत के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

प्रधानमंत्री द्वारा साबरमती रिवरफ्रंट में अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल -2019 का उद्घाटन एक और बड़ा आकर्षण था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार देश में व्यापार के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री की गुजरात यात्रा का दूसरा दिन तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात समिट -2019 की शुरुआत के द्वारा चिन्हित किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर प्रदर्शनी सह सम्मेलन केन्द्र में शिखर सम्मेलन के 9 वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार करना एक महान अवसर है।

इस अवधि के दौरान, प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान के आगंतुक राष्ट्रपति शावकट मिर्ज़ियोयेव, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री बेबिनिस, माल्टा के प्रधानमंत्री डॉ. जोसेफ मस्कट और डेनमार्क के प्रधानमंत्री श्री लार्स लोकोम रासमुसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता 18 जनवरी 2019 की प्रमुख सुर्खियां रहीं। इसके बाद गुजरात के गांधीनगर में दांडी कुटीर में 3 डी लेजर प्रोजेक्शन शो का आयोजन हुआ।उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के अवसर पर निवेश परियोजनाओं की एक श्रृंखला की घोषणा की।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago