Categories: FEATUREDNational

26 जनवरी पर दिल्ली में हमले की साजिश नाकाम, राजघाट से दो जैश आतंकी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्‍ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया. जिससे एक बड़ा संभावित आतंकी हमला टल गया है. बताया जाता है कि दिल्ली पुलि की स्पेशल सेल की एक टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर श्रीनगर में हाल ही में हुए सिलसिलेवार ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल लतीफ गनाई को सोमवार को गिरफ्तार किया है.

‘आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य अब्दुल लतीफ गणतंत्र दिवस समारोह के समय दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके में उसी तरह के हमले की योजना बना रहा था.’ पुलिस अफसरों ने बताया कि स्पेशल सेल की एक टीम मंगलवार को जम्मू-कश्मीर गई और वहां से दो ग्रेनेड और कुछ गोला-बारूद बरामद किए. टीम ने इसके अलावा बांदीपोरा से एक अन्य आतंकवादी हिलाल को भी गिरफ्तार किया, जिसने दिल्ली में कुछ जगहों की रेकी की थी.’

काफी लंबी मशक्‍कत और इंतजार के बाद पुलिस को इन आतंकियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है. 20 जनवरी को पुलिस इंस्पेक्टर शिव कुमार को जानकारी मिली थी कि अब्दुल लतीफ गनी रात में किसी से मिलने के लिए राजघाट के पास आने वाला है. सूचना मिलने पर राजघाट के पास एक टीम तैनात की गई. आखिरकार  20 और 21 जनवरी के दरमियानी रात अब्दुल लतीफ गनी को पकड़ लिया गया.

एक दर्जन से ज्‍यादा हथगोले और IED खरीदे थे. गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड और एक ऑटोमेटिक पिस्तौल समेत 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. साथ ही ऑपरेशन कमांडर अबू मौज, जिला कमांडर तल्हा भाई और जिला कमांडर उमैर इब्राहिम के नाम पर जैश-ए-मोहम्मद के तीन रबर स्टैम्प भी बरामद किए गए. अब्दुल लतीफ के साथी आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एसीपी अत्तर सिंह की अगुवाई में एक टीम को तुरंत जम्मू-कश्मीर रवाना किया गया है.

अब्दुल लतीफ हाल ही में श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हथगोले फेंकने और बांदीपोरा में हमले का मास्टरमाइंड रहा है. अब्दुल लतीफ़ शादीशुदा है और उसकी 2 महीने की बेटी है.  पुलिस अफसरों ने बताया कि हम आतंकी योजना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए गनाई से पूछताछ कर रहे हैं.  बता दें कि देश में राजधानी समेत कई अहम हिस्‍सों में महत्वपूर्ण त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोहों से पहले कई गुना बढ़ जाते हैं.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago