Categories: CrimeLatest

अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवती को ज़िंदा जलाने का मामला

( देवकी यादव )

देश भर में महिला अत्यचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है अभी हाल ही में हैदराबाद में एक डाक्टर महिला से बलात्कार कर ज़िंदा जलाने के दर्द से देश वासी उबर नही पाए थे की आज सुभ ४ बजे उन्नाव की एक युवती को उसके बलात्कार के आरोपियों ने सिर्फ बदला लेने के लिए ज़िंदा जलाने का प्रयास किया.

इस मामले में पीडिता द्वारा रेप की शिकायत पुलिस में करने के बाद जेल गए आरोपी ने जेल से छुट कर योजनावध्ध ढंग से अपने अन्य चार साथियो के साथ पीडिता को पेट्रोल डाल कर ज़िंदा जलाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने सभी ५ आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है और लगभग ९० प्रतिशत जली युवती एक निजी अस्पताल में जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है.

युवती उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.   पीड़िता गुरुवार सुबह 4 बजे रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, किशोर शुभम, शिवम, उमेश ने उसे घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया। इस बीच वह चक्कर आने से गिरी तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

शोर मचाने पर भीड़ को आता देख आरोपी भाग निकले। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। ।पीड़िता ने बताया कि पूर्व में इनमे से दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। केस की जांच रायबरेली पुलिस ने की थी। कुछ आरोपी तिन दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आ गए थे।

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर डीएम देवेन्द्र पांडे, एसपी विक्रांत वीर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी उन्नाव ने बताया कि पीड़िता ने 5 आरोपियों के नाम लिए हैं। इनमें से तीन को कस्टडी में ले लिया गया है। अन्य दो की तलाश जारी है।

यहां पीड़िता की हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago