Categories: FEATUREDUncategorized

राज्य में भाजपा शिवसेना गठबंधन सरकार नही, शिवसेना के मुख्यमंत्री का सांसद राउत का दावा

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी शिवसेना गठबंधन की सरकार बनने की सम्भावनाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है एक तरफ जहा भाजपा के तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार देवेन्द्र फड़णविस लगातार दुरे सत्र में मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी कर रहे है वही गुरूवार को शिवसेना प्र्म्हुख उद्धव् ठाकरे ने फड़णविस के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर व्यंगात्मक टिपण्णी करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पद का पट्टा लेकर कोई दावेदारी नही हो सकती. वाही आज शुक्रवार को शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुख्यमंत्री होने की दावेदारी कर भाजपाइयो पर दवाव की राजनीती शुरू कर दी है.

राज्य में सहयोगी भाजपा के साथ सत्ता की साझेदारी को लेकर जारी गतिरोध के बीच आज शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा।राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार गठन को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, “भाजपा को कोई अल्टीमेटम (सरकार गठन पर) नहीं दिया गया है। वे बड़े लोग हैं।”उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना फैसला लेती है तो उसे महाराष्ट्र में स्थिर सरकार के गठन के लिये जरूरी संख्या मिल सकती है।

लोगों ने “50:50 फॉर्मूले” के आधार पर सरकार बनाने के लिये जनादेश दिया था। इस फॉर्मूले पर महाराष्ट्र के लोगों के समक्ष सहमति बनी थी। हाल में हुए विधानसभा चुनावों 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 105 सीटें मिलीं जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी राज्य में ढाई साल के लिये मुख्यमंत्री पद और 50:50 के अनुपात में मंत्रालयों का बंटवारा चाहती है। भाजपा ने ये दोनों ही मांगे खारिज कर दी हैं और उसका कहना है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस अगले पांच सालों तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago