संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने रेलवे में मांग की , पदों का सरेन्डर बन्द किया जाये। रिक्त स्थानों को तुरन्त भरा जाये उनहोने बताया प्रशासन नित्य नई गाड़ियों का ऐलान कर देता हैं लेकिन अतिरिक्त मानव दल उपलब्ध नही कराया जाता उहोंने जानकारी देते हुये कहा कि रेलवे में करीबन 13 लाख कर्मचारियो की जगह हैं लेकिन केवल 10 लाख कर्मचारी ही कार्यरत हैं , 3 लाख जगह खाली पड़ी हैं, उनके कार्य का अतिरिक्त भार कार्यरत कर्मचारियो पर पड़ता हैं , जिसका खामियाजा कभी कभी रेल यात्रियों को दुर्घटनाओ के रूप में भी भुगतना पड़ता हैं।
संघ के सचिव प्रविण बाजपेयी ने ठेकेदारो द्वारा किये जा रहे कार्य के स्तर पर ऊँगली उठाते हुये उनके कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष डॉ.आर.पी.भटनागर ने जानकारी देते हुये बताया की यदि रेल कामगारो की मांगों का जल्दी निपटारा नही हुआ तो 8 एवं 9 जनवरी को भारतीय रेल पूरी तरह ठप्प की जा सकती हैं जिसकी पूरी जिमेदारी सरकार की होगी,
संघ के प्रवक्ता अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया की अधिवेशन के दौरान मध्य रेलवे से हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। अधिवेशन के दरमियान कल्याण शहर मैं एक भव्य जलूस निकाला गया, जिसका स्वागत करने के लिये जगह जगह काफी भीड़ उमड़ी थी। अधिवेशन में दादा महोरकर महासचिव W.R.M.S. देवराज सिंह केन्द्रिय संग़ठन मंत्री INTAC – आरिफ पठान के अलावा रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…