Categories: FEATUREDLatest

महा विकास अघाडी के नाना पटोले बने निर्विरोध विधानसभा अध्‍यक्ष

राज्य की महा विकास अघाडी के संयुक्‍त उम्‍मीदवार और कांग्रेसी विधायक नाना पटोले को आज आज निर्विरोध विधानसभा अध्‍यक्ष चुन लिया गया. यह राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा अपने कैंडिडेट की उम्‍मीदवारी वापस लेने के बाद हुआ.

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा विपक्षी नेता व विधायक देवेंद्र फडणवीस ने नए स्‍पीकर पटोले को बधाई दी. चौथी बार विधायक बने और एक बार सांसद रह चुके पटोले भंडारा जिले की साकोली विधानसभा का नेतृत्‍व करते हैं. महाराष्‍ट्र के विदर्भ क्षेत्र से विधानसभा अध्‍यक्ष का पद संभालने वाले पटोले पहले नेता हैं.

विधानसभा में सीएम उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के अध्यक्ष चुने जाने पर कहा,  नाना पटोले भी एक किसान परिवार से आए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह सभी को न्याय देंगे.

राज्य विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, हमने विधानसभा स्पीकर के पद के लिए किसान कथोरे को नामित किया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में, अन्य दलों ने हमसे अनुरोध किया और यह परंपरा रही है कि स्पीकर को निर्विरोध नियुक्त किया जाता है, इसलिए हमने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया.

आज सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की उम्‍मीदवारी वापस लेने का फैसला किया. इसके बाद कांग्रेस विधायक व महा विकास स अघाडी के उम्‍मीदवार नाना पटोले का विधानसभा अध्‍यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्‍ता तय हो गया था.

आज विशेष सत्र शुरू होने के पहले विधानसभा के प्रोटेम स्‍पीकर दिलीप वलसे पाटिल ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी. सत्‍तारूढ़ दलों और अन्‍य विधायकों ने अध्‍यक्ष का चुनाव निर्विरोध करने की बात कही, तो विपक्षी पार्टी भाजपा इस पर तैयार हो गई और उसने अपने उम्‍मीदवार किसन कथोरे की वापसी की घोषणा कर दी थी.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 hour ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago