Categories: Crime

मुजफ्फरनगर दंगा: दोहरे हत्याकांड में सभी सातों दोषियों को उम्रकैद की सजा

मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने दो लोगों की हत्या के मामले में सात लोगों को शुक्रवार को उम्र कैद की सजा सुनाई। ऐसा माना जाता है कि इन दो हत्याओं के बाद 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगे भड़क उठे थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिमांशु भटनागर ने प्रत्येक आरोपी पर जुर्माना भी लगाया। यह मामला 27 अगस्त, 2013 को गौरव और सचिन की हत्या और दंगे से जुड़ा है।

अदालत ने कहा कि जुर्माने की 80 फीसदी राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। जिला अभियोजन वकील राजीव शर्मा ने कहा कि 57 मामलों में से यह पहला मामला है जिसमें सात लोगों को दोषी पाया गया है। अभियोजन वकील शर्मा की ओर से दिए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2013 के दंगे के संबंध में 6,000 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और दंगे में अपनी कथित भूमिका के लिए 1,480 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दंगे में 60 लोग मारे गए थे।  मामलों की जांच करनेवाले एक विशेष जांच दल ने 175 मामलों में आरोप पत्र दायर किया। 430 आरोपियों में से 56 को रिहा कर दिया गया और राज्य सरकार ने कुछ मामले वापस ले लिये।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago