Categories: Social

अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले का नाम मनपा अधिकारी ही बांट देते हैं

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में अजीब खेल चलता है जहां एक तरफ पूरे कल्याण डोंबिवली में अवैध निर्माण निरंतर जारी है वहीं अगर कोई नागरिक इन अवैध निर्माण के विरोध में कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन में शिकायत करता है तो मनपा अधिकारी संबंधित शिकायतकर्ता का पूरा विवरण अवैध निर्माण कर्ता को दे देता है।

खंबालपाड़ा मे क्रिश्चन शमशान के लिए आरक्षित जमीन पर सात मंजिली इमारत

और एक बार अपने विरोध शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता का डिटेल मिल जाने के बाद अवैध निर्माण करने वाले शिकायतकर्ता को शिकायत वापसी के लिए हर तरह का दबाव बनाना शुरू कर देता है ।

ताजा मामला डोंबिवली पूर्व के खंबलपाड़ा क्षेत्र का है शिकायतकर्ता ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर मुंबई आसपास को बताया है कि उसने यहां के एक अवैध निर्माण की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कल्याण डोंबिवली मनापा अधिकारियों से लिखित रूप में की थी

उसके अनुसार उसकी शिकायत पर मनपा की तरफ से कोई कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन संबंधित अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर की तरफ से उस पर तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं और उससे उसके निजी नंबरों पर निरंतर फोन आ रहे हैं।

उक्त शिकायतकर्ता के अनुसार मनपा अधिकारियों की यह शिकायत वह जल्द ही कल्याण डोंबिवली मनपा आयुक्त के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी करने वाला है उसके अनुसार संबंधित अवैध निर्माण पर कार्यवाही नहीं होने के बाद वह इसके विरुद्ध अनशन पर भी बैठने वाला है।

rajesh

Recent Posts

फेक पेमेंट ऐप’ दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वाला कल्याण का शातिर ठग गिरफ्तार; मुंबई-ठाणे के 7 मामलों का खुलासा!

मुंबई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहक बनकर जाने और नकली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में मुंबई में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर अहम मंथन

मुंबई: कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 weeks ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 weeks ago