Categories: Uncategorized

मुंबई के उत्तरभारतीय बिल्डर ने की कल्याण में बैंक और अपने मृत पार्टनर्स से 21 लाख की चीटिंग

 

*अर्जुन विजयनारायण उपाध्याय* नाम के चीटर ने कल्याण में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया और अपने पार्टनर्स के साथ चीटिंग कर ली। अर्जुन उपाध्याय और उसका बाप चीटिंग ही करते रहते हैं लेकिन इस बार ‘अर्जुन का निशाना’ गलत जगह लग गया। इस बार वह जेल जायेगा।

जानकारी के अनुसार अर्जुन उपाध्याय (34) मुंबई के उपनगर सायन में रहता है। उपाध्याय पेट्रोल पम्प और भवन निर्माण के व्यवसाय से जुड़ा है। कल्याण में भी वह इस धंधे में सक्रिय है। ओम साईं ऑटोमोबाइल्स नाम से उसकी कंपनी का कार्यालय कल्याण (पूर्व) के चिंचपाड़ा में है। इस कंपनी में उपाध्याय को लेकर तीन पार्टनर्स थे। दो पार्टनर्स की मौत हो गई।

यहीं पर उपाध्याय ‘भइयागिरी’ पर आ गया। वह कल्याण (पूर्व) की सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में गया। बैंक मैनेजर को उसने बताया कि उसके दोनों पार्टनर्स की मौत हो गयी है। आर्थिक व्यवहार के लिए उसके दोनों पार्टनर्स ने उसे एनओसी दी हुई है। बैंक मैनेजर उपाध्याय के झांसे में आ गया। मैनेजर ने कंपनी के खाते में बचे 21 लाख रुपये उपाध्याय के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उपाध्याय ने पहले से ही ओम साईं ऑटोमोबाइल्स नाम से मिलती जुलती नई कंपनी खोल रखी थी। उसके खाते में रुपये जाते ही उसने उसे तुरंत अपने दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया।

एक बैंक कर्मचारी ने बताया कि बैंक की बाकी फॉर्मेलिटीज पूरी होनी थी लेकिन डॉक्युमेंट्स झेरोक्स कराने के बहाने उपाध्याय बैंक से बाहर गया और फरार हो गया। उसके एक पार्टनर की विधवा पूर्णिमा मिश्रा ने उपाध्याय के खिलाफ पुलिस को अप्रोच किया है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago