मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के एक गोदाम से 50 किलो ‘मेफेड्रोन’ (एमडी ड्रग्स) जब्त करने मे सफलता प्राप्त कि है। एनसीबी ने इस मामले एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीबी ने मुंबई से 50 किलो ‘मेफेड्रोन’ जब्त किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। इस गिरोह का सरगना मंड्रेक तस्करी के आरोप में पहले ही जेल मे है। इससे पहले इस मामले मे गुजरात के जामनगर से 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने मामले की और जांच की तो पता चला कि मुंबई और जामनगर दोनों एक ही ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। कुल 50 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है।
इन आरोपियों मे से एक गिरफ्तार आरोपी सोहेल गफ्फार ने अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग ली थी। और वह पहले एयर इंडिया के साथ काम कर चुका हैं।
सोहेल गफ्फार ने कुछ साल पहले मेडिकल कारणों से पायलट की नौकरी छोड़ दी थी।
अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्टेल ने बाजार में 225 किलो एमडी दवाएं बांटी हैं। उसके पास से अब तक 60 किलो बरामद किया गया है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…