Categories: Latest

विधायक रमेश लटके का निधन, शोक की लहर

उन्हें नहीं पता था कि यह उनका अंतिम जन्मदिन है
विधायक रमेश लटके का निधन, शोक की लहर
(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। मुंबई के अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक, लटके दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे। बुधवार रात अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई। रमेश लटके की उम्र 52 साल थी।

बताया जा रहा है कि जब वह दुबई में थे तब उनके साथ उनकी फैमिली भी उनके साथ दुबई गई हुई थी। लेकिन अटैक के समय लटके का परिवार शॉपिंग के लिए गया हुआ था। उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है।

संभावना है कि आज रात तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ जायेग। गौरतलब है कि रमेश लटके 2014 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे।

2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मुरजी पटेल को बुरी तरह से हराया था। इसके अलावा वह कई दफे बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं।

बीते 20 अप्रैल को रमेश लटके ने अपना जन्मदिन अंधेरी ( पू.) स्थित अपने कार्यालय पर धूमधाम से मनाया था। उन्हें क्या पता था कि वह अपना अंतिम जन्मदिन मना रहे हैं।

इस अप्रत्याशित घटना से क्षेत्रीय लोगों को काफी गहरा झटका लगा है और उनके आवास तथा कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago