Categories: News

प्रदूषण से निपटने के उपाय बेअसर, बेहद खराब बनी हुई है दिल्ली की वायु गुणवत्ता

दीवाली पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में तमाम कदम उठाए गए हैं, उनके बावजूद वायु की गुणवत्ता शुक्रवार को भी ‘बेहद खराब’ स्तर पर बनी हुई है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 368 रिकॉर्ड की गई जो बेहद खराब की श्रेणी में आती है.

पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया. यह कण पीएम 10 से भी छोटे होते हैं और स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चार इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर है जबकि 29 इलाकों में ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई है. केन्द्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पीएम 10 का स्तर 333 बना हुआ है.

एसएएफएआर का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता इंडेक्स अगले तीन दिन तक ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में बना रहेगा. एसएएफएआर की वेबसाइट के अनुसार, ‘यह मुख्य रूप से मौसमी हालात के कारण है क्योंकि पराली जलने की भागीदारी इसमें बहुत कम रह गई है. पश्चिमी विच्छोभ के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में नमी का बढ़ना और चार नवंबर तक जारी रहेगा. इसके कारण वातावरण में पीएम 2.5 की धारण क्षमता भी बढ़ेगी.’

Mumbai AasPaas

Share
Published by
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

3 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

1 day ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

1 day ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago