Categories: FEATURED

पूर्वांचल का शौर्य पुनर्स्थापित हो – ओम प्रकाश सिंह

प्रेम चौबे

मुम्बई- सांताक्रुज जफराबाद उ.प्र.के मन हेच किले के जीर्णोद्धार के सम्बन्ध में पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा बीते शुक्रवार २१ अप्रैल को वाकोला (सांताक्रुज ) में एक बैठक आयोजित कर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए जाने वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान शुरूआत कराने की बैठक का आयोजन किया गया.

वरिष्ठ समाजसेवी विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे अतिथि के तौर पर सतीश सिंह, छोटेलाल सिंह और रत्नेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह शामिल रहे।आयोजन में आये लोगों को धन्यवाद सुनील सिंह द्वारा ज्ञापित किया गया तथा विश्वास जताया कि केवल वाकोला से ढाई हजार से ज्यादा लोगों के दस्तखत कराये जाएंगे।

किले की विकास की आवश्यकता बताते हुए पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पत्रकार-इतिहासकार ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पुराने जफराबाद और जौनपुर दोनों मध्य काल की इमारतों और अवशेषों के नीचे दबे पड़े हैं, और अपने उद्धार की मांग कर रहे हैं।

पुराने जमाने के जो भी अवशेष हैं, वे या तो भूले या फिर उपेक्षित पड़े हैं। इन स्मृतियों को न बचाया गया तो ये पूरी तरह से विलुप्त हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा अभी पूर्वांचल के लगभग १५ स्थानों का इतिहास और पुरातत्व की दृष्टि से मैपिंग की जा रही है, जिसका दायरा आगे और बढ़ाया जाएगा।

संस्था ने इसी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार से जफराबाद के मन हेच किले को विकसित कर वहीं पूरे पूर्वांचल का शौर्य स्मारक बनाने की मांग की है।
ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा की गयी है,

बैठक में प्रमुख रूप से तेज बहादुर सिंह , राजन पाठक, कन्हैया सिंह, जनार्दन सिंह, देवेंद्र तिवारी अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, युवा समाजसेवी दीपक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, शंभू सिंह, सर्वेश सिंह,आनंद सिंह, शिवसेवक सिंह छकन सिंह, रमेश सिंह, विपिन सिंह, उदयकांत मिश्रा, प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह मंटू सिंह, मुकेश सिंह,अजित सिंह, कुंदन सिंह, अरविन्द सिंह, कौशल सिंह, सोनू तिवारी, राजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago