Categories: FEATUREDPolitical

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०१९, गरम मुद्दे – ठंडा प्रचार

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं।  इन बचे हुए दिनों में सभी दल अपनी अपनी ताक़त झोंकने में लगे हुए हैं मगर जनता सभी दलों के प्रति उदासीन नजर आ रही है। आदर्श आचार संहिता की कड़ाई के चलते उमीदवार फूंक – फूंक कर कदम रख रहे हैं।  यही वजह है कि चुनावी हवा का जोर प्रत्यक्ष रूप से कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। बड़े नेताओं की सार्वजनिक सभाएं आयोजित कर मतदाताओं को प्रभावित करने की कवायत भी चल रही है।

मुंबई – ठाणे और महाराष्ट्र के कई विधानसभा क्षेत्रों  में मुख्यमंत्री  से लेकर प्रधानमंत्री तक की सभाएं हो रहीं हैं तो विपक्षी दलों के नेता भी जमकर सत्ता धारियों को कोस रहे हैं।  इस आपसी जंग में जन समस्याओं को कोई भी प्रभावी ढंग से उठा नहीं पा रहा है।  कहीं शरद पवार की उम्र को लेकर प्रचार किया जा रहा है तो कहीं राहुल गाँधी के भाषणों का मजाक बनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की घोषणाओं को भी जनता गंभीरता से नहीं ले रही है।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के गठबंधन को भी लोग चुनावी गठबंधन और वह भी मजबूरी में किया गया गठबंधन मानकर चल रहे हैं। इन चुनावों में किस दल ने कितने उत्तर भारतियों को टिकिट दिया , किस दल से कितने अपराधी उमीदवार हैं , कितने बागी उमीदवार हैं , कितने पढ़े लिखे उमीदवार हैं यह सब भी चर्चा का विषय है। पहली बार  मैदान में प्रत्यक्ष रूप से उतरे आदित्य ठाकरे भी चर्चा का विषय हैं।

मगर बात फिर वहीँ आ कर रूक जाती है कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की बात कोई भी दल नहीं करता है।  सभी जगह निधि मंजूर होने की बात की जा रही है।  इस निधि से काम कब शुरू करेंगे कोई नहीं बता रहा। सड़कों से लेकर गलियों तक की हालत खराब है , यातायात संसाधन भी अपनी हालत पर रो रहे हैं। महंगाई की मार भी बढ़ती जा रही है।  पी एम सी जैसे बैंक डूब गए हैं।  ऐसे में यही कहना पडेगा कि सभी दलों का प्रचार ठंडा है मगर मुद्दे गरम हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago