शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय राजभर सेवा संघ, महाराष्ट्र की ओर से 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे भिवंडी स्थित निर्मय वृंदावन गार्डन, मानसरोवर सर्कल के पास महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राजभर ने बताया है कि इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद सकलदीप राजभर, यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर, विधायक कमलाकांत राजभर हाकी खिलाड़ी पवन राजभर सहित देश के कोने-कोने से राजभर समाज की जानीमानी हस्तियां भाग लेंगी।
कार्यक्रम के सभी अतिथि और वक्तागण महाराजा सुहेलदेव राजभर के जीवन पर प्रकाश डालकर स्वजातीय बंधुओं को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उनका मार्गदर्शन करेंगे। अनिल राजभर ने स्वजातीय लोगों से अपील की है कि लोग अधिक से अधिक संख्या में उक्त तिथि और स्थान पर पहुँचकर कर कार्यक्रम को सफल बनाएं
हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…
टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…