Categories: FEATUREDSocial

महाराजा अग्रसेन जी विश्रामलय का लोकार्पण

विगत दिनों अग्रवाल समाज कल्याण में कल्याण से राणी रुकमणी बाई जनरल अस्पताल में बनाये गये महाराजा अग्रसेन जी विश्रामलय का लोकार्पण। समाजसेवी एवं उद्योगपति महेश अग्रवाल (खैराड़ी) के हाथ संपन्न हुआ।

समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुये बताया की इस विश्रामलय बनाने का मुख्य उद्देश अस्पताल में इलाज के लिये आये मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों को आराम करने के लिये जगह उपलब्ध कराना है।

समाज के प्रवक्ता आत्माराम डिडवानिया ने जानकारी देते हुये बताया की पुरुषोत्तम दासजी सर्राफ के सहयोग से बनाये गये इस विश्राम गृह में 50 से ज्यादा आदमी आराम कर सकते हैं।

कार्यक्रम की श्रंखला में कल्याण स्टेशन पर दुर्घटना ग्रस्त मरीजों को लाने ले जाने के लिये एक स्ट्रेचर ट्रॉली कल्याण स्टेशन प्रबंधक अनूप कुमार जैन को सौंपी गई एवं बाप गांव स्थित श्री लीला पुरुषोत्तम गौशाला में गायों के लिये चारे की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का संचालन तुलसीराम बंसल ने किया एवं उपस्थित लोगों का आभार अस्पताल की प्रभारी डॉ.अश्विनी पाटील ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नितिन अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, कुशल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल (डोंबिवली), राजपाल मुम्बरकरं का सहयोग सराहनीय रहा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

10 minutes ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

5 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago