कल्याण पश्चिम के विजन इन्फोटेक के संचालक पर किए गए जानलेवा हमला मामले में बाजारपेठ पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बांकी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिन्हें पकड़ने में पुलिस अभी तक असफल ही है,
इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी व्यापारी हेमंत रामचन्द्र जोग (40) स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती है जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, फरियादी के परिजनों का कहना है कि पहले से आपराधिक प्रवृति के आजाद घूम रहे आरोपियों से हेमंत जोग को जान को खतरा बना हुआ है पुलिस फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाले जिससे आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम नही दे सकें,
बाजारपेठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम मोहन हाईट्स 702 गोल्डन पार्क के सामने वायले नगर में रहने वाले विजन इन्फोटेक के संचालक हेमंत रामचंद्र जोग ने बाजारपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वे अपने कार्यालय से काम समाप्त कर साफ्टबेर हार्डवेयर इंजीनियर राकेश सुर्वे के साथ घर जा रहे थे
तभी पुण्यार्थी टॉवर परिसर बेतुरकर पाड़ा में खड़े आरोपी प्रशांत बालकृष्ण पुण्यर्थी, निवासी 202 पुण्यार्थी कल्याण पश्चिम, डीएमसी में कार्यरत विजय बालकृष्ण पुण्यार्थी (52), हंसराज बालकृष्ण पुण्यार्थी(57),प्रथमेश प्रशांत पुण्यार्थी (26), मेहुल प्रशांत पुण्यार्थी 21 के अलावा अन्य उनके 2 से 3 साथियों के साथ मिलकर कार्यालय के नवीनीकरण को लेकर गलीगलौज शुरू कर दिया. और फिर लोहे के राड से सर पर वॉर कर जानलेवा हमला किया. इसके साथ उनके साथी आरोपियों ने भी हेमंत जोग पर लात,घूंसों से बुरी तरह मारपीट की जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये,
घायल अवस्था में हेमंत को उपचार के लिए स्थानीय आयुष अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है,जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, पीड़ित हेमन्त जोग की शिकायत पर बाजारपेठ पुलिस इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है,
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…